Rajasthan Safai Karmachari Recruitment 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी 24,752 पदों पर बिना परीक्षा भर्ती, वेतन ₹7,410

i Updated on August 2, 2026  by  Monty Singh
SHARE

FOLLOW

Rajasthan Safai Karmachari Recruitment 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी 24,752 पदों पर बिना परीक्षा भर्ती, वेतन ₹7,410
संविदा सफाई कर्मचारी | 24752 Posts (Advt 01/2026)

स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान ने संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 का 24,752 पदों पर आधिकारिक विज्ञापन 01/2026 जारी कर दिया है।

स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान (LSG Rajasthan) द्वारा संविदा सफाई कर्मचारी (Contractual Safai Karmachari) के कुल 24,752 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के लिए Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता) की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार ₹7,410 प्रतिमाह निश्चित मानदेय (Monthly Honorarium) दिया जाएगा।

इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार 15.08.2026 से 28.09.2026 (रात 23:59 बजे तक) SSO Portal के माध्यम से Online Application (ऑनलाइन आवेदन) कर सकते हैं। General Category (सामान्य वर्ग) के लिए आवेदन शुल्क ₹600 तथा आरक्षित श्रेणियों के लिए ₹400 निर्धारित है। भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, अनुभव नियम और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है, फॉर्म भरने से पहले इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Rajasthan Safai Karmachari Recruitment 2026 Highlights

ParticularsDetails
Departmentस्वायत्त शासन विभाग राज० जयपुर
Post Nameसंविदा सफाई कर्मचारी
Advt No01/2026
Total Post24752
Salary₹7,410/- प्रतिमाह
Qualificationकोई शैक्षणिक योग्यता आवश्यक नहीं
Selection Processलॉटरी प्रक्रिया (DoIT&C)
Job Locationराजस्थान

राजस्थान सरकार द्वारा जारी इस विज्ञापन के तहत राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 रिक्त पदों को बिना किसी लिखित परीक्षा के लॉटरी के माध्यम से भरा जाएगा।

इस भर्ती के लिए Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता) शून्य रखी गई है, केवल 1 वर्ष का सफाई कार्य Experience Certificate (अनुभव प्रमाण पत्र) होना अनिवार्य है।

Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2024 vs 2026 Key Changes

सबसे बड़ा बदलाव उम्र का है। 2024 में आवेदन 18 वर्ष से शुरू होता था, इस बार न्यूनतम आयु 21 वर्ष कर दी गई है। यानी 01.01.2027 को जिसकी उम्र 21 साल से कम है, वह इस बार फॉर्म नहीं भर पाएगा।

2024 का विज्ञापन 02/2024 विभाग ने रद्द कर दिया था, इसलिए उस समय जिन्होंने फॉर्म भरा था, उन्हें इस बार नया आवेदन करना होगा। पद भी बढ़े हैं — पहले 23,820 थे, अब 24,752 हैं, यानी 932 पद ज़्यादा। आवेदन शुल्क पिछली बार जितना ही है।

आयु सीमा में बड़ा बदलाव: जो अभ्यर्थी 1 जनवरी 2027 को 21 वर्ष की आयु पूरी नहीं करते हैं, वे इस बार आवेदन नहीं कर सकेंगे।

Important Dates for Rajasthan Safai Karmachari Recruitment 2026

EventDate
Notification Date27.07.2026
Apply Start15.08.2026
Last Date to Apply28.09.2026
Closing Time23:59
Fee Last Date28.09.2026
Age Cut-off Date01.01.2027

ऑनलाइन आवेदन का लिंक 15.08.2026 को चालू होगा और 28.09.2026 को रात 23:59 बजे बंद कर दिया जाएगा। तय समय के बाद फॉर्म जमा करने का अवसर नहीं मिलेगा।

ULB Wise Vacancy Details for Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2026

Location / ULBVacancy
JAIPUR / जयपुर4811
KOTA / कोटा1357
BIKANER / बीकानेर1084
JODHPUR / जोधपुर890
SIKAR / सीकर480
BHARATPUR / भरतपुर450
ALWAR / अलवर426
BHIWADI / भिवाड़ी350
DHAULPUR / धौलपुर340
HINDAUN / हिण्डौन328
CHURU / चूरू320
SRI GANGANAGAR / श्रीगंगानगर318
SUJANGARH / सुजानगढ़300
UDAIPUR / उदयपुर300
BHILWARA / भीलवाड़ा296
AJMER / अजमेर290
JHUNJHUNUN / झुंझुनूं287
PALI / पाली287
SAWAI MADHOPUR / सवाई माधोपुर271
FATEHPUR / फतेहपुर248

कुल 24,752 पदों में से 24,277 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) तथा 475 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए हैं।

सभी 183 नगरीय निकायों की सूची देखें
Location / ULBVacancy
ABU ROAD / आबू रोड (अनुसूचित क्षेत्र)125
AJMER / अजमेर290
AKLERA / अकलेरा31
ALWAR / अलवर426
AMET / आमेट24
ANTA / अंता53
ANUPGARH / अनूपगढ़78
ASIND / आसीन्द30
BAGGAR / बगड़36
BAGRU / बगरू100
BALI / बाली39
BALOTRA / बालोतरा85
BANDIKUI / बांदीकुई101
BANSWARA / बांसवाड़ा (अनुसूचित क्षेत्र)64
BARAN / बांरा144
BARI / बाड़ी200
BARI SADRI / बड़ी सादड़ी28
BARMER / बाड़मेर164
BAYANA / बयाना75
BEAWAR / ब्यावर201
BEGUN / बेगूं28
BEHROR / बहरोड़78
BHADRA / भादरा39
BHARATPUR / भरतपुर450
BHAWANI MANDI / भवानीमण्डी51
BHILWARA / भीलवाड़ा296
BHINDER / भीण्डर24
BHINMAL / भीनमाल38
BHIWADI / भिवाड़ी350
BHUSAWAR / भुसावर55
BIDASAR / बिदासर64
BIKANER / बीकानेर1084
BILARA / बिलाड़ा65
BISSAU / बिसाऊ72
BUNDI / बूंदी201
CHAKSU / चाकसू64
CHHABRA / छबड़ा52
CHHAPAR / छापर30
CHHOTI SADRI / छोटी सादड़ी (अनुसूचित क्षेत्र)25
CHIRAWA / चिड़ावा130
CHITTAURGARH / चित्तौड़गढ़187
CHOMU / चौमूं183
CHURU / चूरू320
DAUSA / दौसा211
DEEG / डीग76
DEOGARH / देवगढ़20
DEOLI / देवली14
DESHNOKE / देशनोक49
DHAULPUR / धौलपुर340
DIDWANA / डीडवाना111
DUNGARPUR / डूंगरपुर (अनुसूचित क्षेत्र)72
FATEHNAGAR / फतेहनगर13
FATEHPUR / फतेहपुर248
GAJSINGHPUR / गजसिंहपुर11
GANGAPUR / गंगापुर41
GANGAPUR CITY / गंगापुर सिटी163
GULABPURA / गुलाबपुरा58
HANUMANGARH / हनुमानगढ़164
HINDAUN / हिण्डौन328
INDRAGARH / इन्द्रगढ़26
JAHAZPUR / जहाजपुर16
JAIPUR / जयपुर4811
JAISALMER / जैसलमेर149
JAITARAN / जैतारण64
JALORE / जालोर98
JHALAWAR / झालावाड़70
JHALRAPATAN / झालरापाटन120
JHUNJHUNUN / झुंझुनूं287
JOBNER / जोबनेर60
JODHPUR / जोधपुर890
KAMAN / कामां82
KANOR / कानोड़24
KAPASAN / कपासन25
KAPRAIN / कापेरैन37
KARAULI / करौली230
KEKRI / केकड़ी74
KESHORAIPATAN / केशोरायपाटन27
KESRISINGHPUR / केसरीसिंहपुर17
KHAIRTHAL / खैरथल103
KHANDELA / खण्डेला30
KHERLI / खेरली25
KHETRI / खेतड़ी27
KHUDALA FALNA / खुडाला-फालना63
KISHANGARH / किशनगढ़81
KISHANGARH RENWAL / किशनगढ़ रेनवाल73
KOTA / कोटा1357
KOTPUTLI / कोटपूतली148
KUCHAMAN CITY / कुचामनसिटी141
KUCHERA / कुचेरा27
KUMHER / कुम्हेर30
KUSHALGARH / कुशलगढ़ (अनुसूचित क्षेत्र)20
LACHHMANGARH (SIKAR) / लक्ष्मणगढ़ (सीकर)98
LADNU / लाडनूं56
LAKHERI / लाखेरी44
LALSOT / लालसोट90
LOSAL / लोसल84
MAKRANA / मकराना237
MALPURA / मालपुरा80
MANDALGARH / माण्डलगढ़24
MANDAWA / मण्डावा71
MANGROL / मांगरोल39
MERTA CITY / मेड़ता सिटी71
MOUNT ABU / आबू पर्वत (अनुसूचित क्षेत्र)46
MUKANDGARH / मुकन्दगढ़42
MUNDWA / मूण्डवा36
NADBAI / नदबई50
NAGAR / नगर68
NAGAUR / नागौर160
NAINWA / नैनवां17
NATHDWARA / नाथद्वारा57
NAWA / नांवा20
NAWALGARH / नवलगढ़176
NEEM-KA-THANA / नीम का थाना73
NIMBAHERA / निम्बाहेड़ा110
NIWAI / निवाई42
NOHAR / नोहर18
NOKHA / नोखा110
PADAMPUR / पदमपुर25
PALI / पाली287
PARBATSAR / परबतसर24
PHALODI / फलोदी75
PHULERA / फुलेरा63
PILANI / पिलानी96
PILIBANGA / पीलीबंगा45
PINDWARA / पिण्डवाड़ा26
PIPAR CITY / पिपाड़ सिटी89
PIRAWA / पिड़ावा34
POKARAN / पोकरण67
PRATAPGARH / प्रतापगढ़ (अनुसूचित क्षेत्र)70
PUSHKAR / पुष्कर68
RAISINGHNAGAR / रायसिंहनगर20
RAJAKHERA / राजाखेड़ा10
RAJALDESAR / राजलदेसर33
RAJGARH (ALWAR) / राजगढ़ (अलवर)39
RAJGARH(CHURU) / राजगढ़(चूरू)120
RAJSAMAND / राजसमन्द83
RAMGANJ MANDI / रामगंजमण्डी66
RAMGARH (SIKAR) / रामगढ़ (सीकर)109
RANI / रानी37
RATANGARH / रतनगढ़109
RATANNAGAR / रतननगर35
RAWATBHATA / रावतभाटा10
RAWATSAR / रावतसर82
REENGUS / रींगस90
SADRI / सादड़ी67
SADULSHAHAR / सादुलशहर20
SAGWARA / सागवाड़ा (अनुसूचित क्षेत्र)35
SALUMBAR / सलूंबर (अनुसूचित क्षेत्र)18
SAMBHAR / सांभर64
SANCHORE / सांचौर85
SANGARIA / संगरीया52
SANGOD / सांगोद29
SARDARSHAHAR / सरदारशहर200
SARWAR / सरवाड़32
SAWAI MADHOPUR / सवाई माधोपुर271
SHAHPURA / शाहपुरा (भीलवाड़ा)47
SHAHPURA(J) / शाहपुरा (जयपुर)25
SHEOGANJ / शिवगंज5
SIKAR / सीकर480
SIROHI / सिरोही57
SOJAT CITY / सोजत सिटी95
SRI DUNGARGARH / श्रीडूंगरगढ़70
SRI GANGANAGAR / श्रीगंगानगर318
SRI MADHOPUR / श्रीमाधोपुर50
SRIKARANPUR / श्रीकरणपुर42
SRIVIJAYNAGAR / श्रीविजयनगर5
SUJANGARH / सुजानगढ़300
SUMERPUR / सुमेरपुर68
SURAJGARH / सूरजगढ़67
SURATGARH / सूरतगढ़100
TAKHATGARH / तख्तगढ़29
TARANAGAR / तारानगर50
TIJARA / तिजारा76
TODABHIIM / टोडाभीम51
TODARAISINGH / टोडारायसिंह56
TONK / टोंक242
UDAIPUR / उदयपुर300
UDAIPURWATI / उदयपुरवाटी87
UNIARA / उनियारा14
VIDYAVIHAR / विद्याविहार44
VIJAINAGAR / विजयनगर74
VIRATNAGAR / विराटनगर25
WEIR / वैर40

राज्य के 183 नगरीय निकायों में सबसे अधिक 4,811 पद जयपुर में विज्ञापित हैं। इसके बाद कोटा में 1,357 और बीकानेर में 1,084 सीटें रखी गई हैं।

Salary and Monthly Honorarium for Rajasthan Safai Karmachari 2026

स्वायत्त शासन विभाग में संविदा सफाई कर्मचारी पद के लिए नियत मानदेय तय किया गया है। श्रम विभाग की अधिसूचना दिनांक 13 दिसम्बर 2024 के अनुसार चयनित कार्मिकों को ₹7,410/- प्रतिमाह Salary (मासिक मानदेय) दिया जाएगा। संविदा नियुक्ति होने के कारण इसमें अलग से कोई महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) या अन्य नियमित वेतनमान (Pay Scale) देय नहीं होगा।

Eligibility Criteria for Rajasthan Safai Karmachari Recruitment 2026

  • Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता): संविदा सफाई कर्मचारी पद हेतु कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है। बिना पढ़े-लिखे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • Domicile Requirement (मूल निवास): आवेदक का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • Experience Requirement (अनुभव की शर्त): अभ्यर्थी के पास राज्य के किसी भी नगरीय निकाय में सफाई कार्य करने का न्यूनतम 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव लगातार या अलग-अलग समय का मिलाकर 1 वर्ष का हो सकता है।
  • Experience Certificate Rules (प्रमाण पत्र नियम): अनुभव प्रमाण पत्र दिनांक 01.08.2026 के बाद का तथा आवेदन की अंतिम तिथि (28.09.2026) से पूर्व का जारी होना अनिवार्य है।
  • Issuing Authority (प्रतिहस्ताक्षर नियम): सीधे नियोजित होने पर मुख्य नगरपालिक अधिकारी द्वारा, या संवेदक/संस्था के माध्यम से नियोजित होने पर सक्षम अधिकारी (उपायुक्त/आयुक्त/मुख्य नगरपालिक अधिकारी) द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य है।
अनुभव प्रमाण पत्र चेतावनी: दिनांक 01.08.2026 से पूर्व का जारी अनुभव प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा और ऐसे आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा।

Age Limit and Relaxation for Rajasthan Safai Karmachari Vacancy 2026

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। Age Count (आयु की गणना) 01.01.2027 के आधार पर की जाएगी।

CategoryAge Relaxation
राजस्थान के SC / ST / OBC / MBC / EWS पुरुष5 वर्ष
राजस्थान की सामान्य वर्ग की महिला5 वर्ष
राजस्थान की SC / ST / OBC / MBC / EWS महिला10 वर्ष
विधवा एवं विच्छिन्न विवाह (परित्यक्ता) महिलाकोई ऊपरी सीमा नहीं (सेवानिवृत्ति आयु तक)
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)10 वर्ष तक (अधिकतम आयु सीमा 50/55 वर्ष)
विशेष योग्यजन (Divyangjan)5 वर्ष

राजस्थान के आरक्षित वर्गों एवं महिलाओं को ऊपरी आयु सीमा में 5 से 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।

Apni Age Yahin Check Karein

Apni janm tithi daaliye aur turant pata lagaiye ki aap is bharti ke liye patra hain ya nahi.

Application Fee and OTR Rules for Rajasthan Safai Karmachari 2026

CategoryFee Amount
General (सामान्य वर्ग)₹600
OBC / MBC (नॉन-क्रीमी लेयर)₹400
SC / ST₹400
EWS₹400
Divyangjan (विशेष योग्यजन)₹400

शुल्क का भुगतान SSO Portal पर One Time Registration (OTR) के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

OTR छूट नियम: पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क (OTR Fee) जमा करवा चुके अभ्यर्थियों से दोबारा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Selection Process and Priority Order for Rajasthan Safai Karmachari 2026

इस भर्ती में कोई Likhit Pariksha (लिखित परीक्षा) या परीक्षा पैटर्न लागू नहीं है। उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी लॉटरी प्रणाली से होगा।

Stage 1: Software Lottery Process (लॉटरी प्रक्रिया)

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से श्रेणीवार लॉटरी निकाली जाएगी।

Stage 2: Priority Order (प्राथमिकता का नियम)

लॉटरी में सबसे पहले उसी नगर निकाय के 1 वर्ष के अनुभवी अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। पद रिक्त रहने पर संबंधित जिले के अन्य निकायों तथा फिर राज्य के अन्य निकायों के अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।

Stage 3: Medical Fitness (स्वास्थ्य परीक्षण)

अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी को अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) / सिविल सर्जन द्वारा जारी आरोग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

लॉटरी में पहली प्राथमिकता उसी निकाय के स्थानीय अनुभवी कर्मचारियों को दी जाएगी जहाँ के लिए फॉर्म भरा गया है। राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णयों के तहत याचियों को नियमानुसार प्राथमिकता मिलेगी।

Disqualification Rules for Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2026

  • Multiple Applications Rule (एक से अधिक निकाय में आवेदन): अभ्यर्थी विज्ञापित 183 निकायों में से केवल एक ही निकाय में आवेदन कर सकता है। एक से अधिक निकायों में फॉर्म भरने पर सभी आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे।
  • Two Children Rule (दो से अधिक संतान नियम): दिनांक 01.06.2002 को या उसके बाद 2 से अधिक संतान वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे।
  • Bigamy Rule (बहुविवाह नियम): एक से अधिक जीवित पत्नी/पति रखने वाले आवेदक सेवा में नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे।
  • Dowry Clause (दहेज नियम): विवाह में दहेज स्वीकार करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य माना जाएगा।
फॉर्म रद्द होने का मुख्य कारण: यदि किसी अभ्यर्थी ने दो अलग-अलग नगर निकायों में फॉर्म भरा तो उसके दोनों आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे और जमा फीस वापस नहीं होगी।

Step-by-Step Application Process for Rajasthan Safai Karmachari 2026

  • आधिकारिक पोर्टल SSO Rajasthan (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  • Citizen Apps (G2C) में जाकर Recruitment Portal का चयन करें।
  • One Time Registration (OTR) विकल्प पर जाकर अपनी श्रेणी व राज्य दर्ज करें और OTR शुल्क का भुगतान करें (यदि पूर्व में नहीं किया है)।
  • जनाधार या आधार कार्ड के माध्यम से विवरण का ऑनलाइन सत्यापन पूरा करें।
  • संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती 01/2026 के सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरते समय मोबाइल/वेबकैम से 05 सेकंड के टाइमर के साथ अपनी Live Photo (लाइव फोटो) कैप्चर करें।
  • सफेद A4 कागज़ पर 7cm के बॉक्स में किए गए हस्ताक्षर/अंगूठा निशान (20KB-50KB, JPG) एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म का Preview जांचें, फाइनल सबमिट करें और Application ID अंकित प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
लाइव फोटो नियम: आवेदन करते समय 5 सेकंड के टाइमर वाली लाइव फोटो ही मान्य होगी। पुरानी या मोबाइल गैलरी से अपलोड की गई फोटो के कारण आवेदन खारिज हो सकता है।

Documents Required for Rajasthan Safai Karmachari Online Form 2026

  • राजस्थान राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • नगरीय निकाय द्वारा 01.08.2026 के बाद का जारी 01 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति/वर्ग प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / MBC / EWS)
  • जनाधार कार्ड या आधार कार्ड (Identity & OTR Proof)
  • विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र (Marriage Registration Certificate – विवाहित होने की स्थिति में)

Official Links for Rajasthan Safai Karmachari Recruitment 2026

भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन एवं विभागीय अधिसूचना के आधिकारिक लिंक नीचे दिए गए हैं:

Frequently Asked Questions (FAQs)

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
इस भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। अनपढ़ अभ्यर्थी भी 1 वर्ष के सफाई कार्य अनुभव प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।
सफाई कर्मचारी भर्ती में चयन किस प्रकार होगा, क्या कोई परीक्षा होगी?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह DoIT&C के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर द्वारा लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा।
राजस्थान सफाई कर्मचारी का मासिक वेतन कितना मिलेगा?
श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार चयनित संविदा सफाई कर्मचारियों को ₹7,410 प्रति माह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। इसमें अलग से कोई भत्ता शामिल नहीं है।
क्या एक अभ्यर्थी एक से अधिक नगर निकायों में आवेदन कर सकता है?
नहीं, अभ्यर्थी राज्य के 183 निकायों में से केवल एक ही निकाय में आवेदन कर सकता है। एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर अभ्यर्थी के सभी आवेदन पत्र रद्द कर दिए जाएंगे।
सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र कब का जारी होना चाहिए?
अनुभव प्रमाण पत्र दिनांक 01.08.2026 के बाद तथा आवेदन की अंतिम तिथि 28.09.2026 से पूर्व का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होना अनिवार्य है। पुराना प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में आयु सीमा क्या रखी गई है?
इस भर्ती में न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 01.01.2027 के आधार पर की जाएगी।
क्या राजस्थान के बाहर के अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, इस भर्ती में केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी अभ्यर्थी ही पात्र हैं।
2024 की तुलना में 2026 की इस भर्ती में क्या मुख्य बदलाव हुआ है?
2024 की निरस्त भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष थी, जिसे 2026 की भर्ती में बढ़ाकर 21 वर्ष कर दिया गया है। इसके अलावा कुल पद 23,820 से बढ़ाकर 24,752 कर दिए गए हैं।

राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28.09.2026 (रात 23:59 बजे) है। ध्यान रखें कि आप केवल एक ही नगर निकाय से फॉर्म भरें और आपका अनुभव प्रमाण पत्र 01.08.2026 के बाद का बना हो। भर्ती प्रक्रिया और लॉटरी से जुड़े अपडेट के लिए स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें।

Ready to Apply? Don’t Miss This Chance! 🌟

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15.08.2026 से शुरू होंगे। अंतिम तिथि 28.09.2026 तक आधिकारिक SSO पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन अवश्य सबमिट कर लें।

नई भर्तियों, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की सबसे पहले जानकारी के लिए Q1Study.com पर आते रहें — Rajasthan government jobs. आपको शुभकामनाएँ!

Related Government Job Updates

Leave a Comment