DRDO TBRL Paid Internship 2026: 43 सीटों पर ₹5,000 महीना स्टाइपेंड

i Updated on November 21, 2026  by  Monty Singh
SHARE

FOLLOW

DRDO TBRL Paid Internship 2026: 43 सीटों पर ₹5,000 महीना स्टाइपेंड
Paid Internship (Engineering / Science Students) | 43 Posts

DRDO TBRL Paid Internship 2026 के लिए Terminal Ballistics Research Laboratory (TBRL), चंडीगढ़ ने Engineering और Science के स्टूडेंट्स से कुल 43 सीटों पर आवेदन मांगे हैं।

इस भर्ती का नोटिफिकेशन (नंबर: TBRL/HRD/PDINTERN/2026/02) Terminal Ballistics Research Laboratory, चंडीगढ़ ने जारी किया है। यह पेड इंटर्नशिप 6 महीने (जनवरी 2027 से जून 2027) के लिए है, जिसमें कुल 43 सीटें हैं। इसमें Engineering के 38 और M.Sc. Science के 5 पद शामिल हैं। चुने गए स्टूडेंट्स को हर महीने ₹5,000 यानी कुल ₹30,000 स्टाइपेंड मिलेगा।

इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आपको ऑफलाइन फॉर्म भरकर डाक से चंडीगढ़ भेजना होगा। आवेदन पहुंचने की आखिरी तारीख 25 November 2026 रखी गई है। नीचे योग्यता, सीट बंटवारा, स्टाइपेंड की शर्तें और फॉर्म भेजने का पूरा तरीका दिया गया है, आवेदन करने से पहले हर नियम ध्यान से पढ़ लें।

DRDO TBRL Paid Internship 2026 Overview

DRDO TBRL Paid Internship 2026 भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन चंडीगढ़ स्थित लैब में काम सीखने का मौका देती है। यह इंटर्नशिप सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है और ट्रेनिंग की जगह पंचकूला जिले के रामगढ़ रेंज में होगी।

ParticularsDetails
OrganizationTerminal Ballistics Research Laboratory (TBRL), DRDO
Advt NoTBRL/HRD/PDINTERN/2026/02
Post NamePaid Internship (Engineering / Science Students)
Total Post43
Duration06 Months (January 2027 – June 2027)
StipendRs. 5,000/- Per Month (Total Rs. 30,000/-)
Job LocationTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
Apply ModeOffline
Last Date25 November 2026

कुल 43 सीटें अस्थायी हैं और लैब मैनेजमेंट अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें घटा या बढ़ा सकता है। अगर किसी एक ब्रांच में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो उसकी सीट दूसरी ब्रांच में शिफ्ट की जा सकती है।

Important Dates

इस भर्ती की प्रक्रिया नवंबर 2026 में पूरी होकर जनवरी 2027 से ट्रेनिंग शुरू होने का शेड्यूल तय है। आवेदन भेजते समय डाक के दिनों का हिसाब जरूर रखें ताकि लिफाफा समय पर पहुंच जाए।

EventDate
Last Date for Receipt of Application25 November 2026
Age Limit Cut-off Date31 December 2026
Intimation to Selected StudentsSecond / Third Week of December 2026 (Tentative)
Start of Internship01st January 2027 (Tentative)

आपका फॉर्म हर हाल में 25 November 2026 तक HRD डिवीजन, चंडीगढ़ पहुंच जाना चाहिए। चुने गए स्टूडेंट्स को दिसंबर 2026 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में ईमेल से जॉइनिंग की सूचना भेजी जाएगी।

आखिरी तारीख 25 November 2026 के बाद पहुंचने वाले या अधूरे और गलत भरे हुए फॉर्म सीधे रद्द कर दिए जाएंगे। इस बारे में लैब की तरफ से कोई जवाब या पत्राचार नहीं किया जाएगा।

G. Some important dates to be noted

S. No.DescriptionTentative Date
1.Last date for receipt of application25 November 2026
2.Intimation to Selected StudentsSecond/ Third Week of December 2026
3.Tentative Date of Start for Internship01st January 2027

DRDO TBRL Paid Internship 2026 Vacancy Details

DRDO TBRL Paid Internship 2026 में सीटों को दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी अंडर-ग्रेजुएट इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए है और दूसरी पोस्ट-ग्रेजुएट साइंस स्टूडेंट्स के लिए।

Category (a): Under-Graduate Engineering Internship (38 Posts)

Advertisement for the Paid Internship (Engineering / Science Students) – Overview & Category (a)

Branch CodeBranch / Discipline*No. of VacanciesMonthly Stipend (in Rs.)Duration of Internship / Project workLocation of Internship
AERAerospace / Aeronautical Engineering025,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
CHEChemical Engineering015,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
CIECivil Engineering025,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
CSEComputer Science Engineering055,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
ECEElectronics & Communication Engineering065,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
ELEElectrical Engineering025,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
ITInformation Technology015,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
INEInstrumentation015,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
MEEMechanical Engineering155,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
MSMMaterial Science & Metallurgical Engineering035,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
TOTALTOTAL385,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana

इंजीनियरिंग की 38 सीटों में सबसे ज्यादा 15 सीटें Mechanical Engineering (MEE) के लिए हैं, जबकि Electronics & Communication (ECE) में 6 और Computer Science (CSE) में 5 सीटें हैं। सिर्फ इन्हीं 10 ब्रांच के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं, किसी भी समकक्ष या मिलती-जुलती ब्रांच को मान्य नहीं किया जाएगा।

Category (b): Post-Graduate Science Internship (05 Posts)

Category (b): For Post-Graduate Internship

Branch CodeBranch / Discipline*No. of VacanciesMonthly Stipend (in Rs.)Duration of Internship / Project workLocation of Internship
CHSChemistry035,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
PHYPhysics025,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana
TOTALTOTAL055,000/- Per Month06 MonthsTBRL, Range Ramgarh, District: Panchkula, Haryana

साइंस वर्ग में कुल 5 सीटें हैं, जिनमें Chemistry (CHS) के लिए 3 और Physics (PHY) के लिए 2 सीटें रखी गई हैं। यहां भी कोई समकक्ष विषय स्वीकार नहीं होगा।

Who Can Apply: Age Limit & Eligibility

DRDO TBRL Paid Internship 2026 के लिए वही स्टूडेंट्स पात्र हैं जिनके डिग्री कोर्स के सिलेबस में इंटर्नशिप करना शामिल है। प्राइवेट या पार्ट-टाइम कोर्स करने वाले छात्र इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।

  • कोर्स और सेमेस्टर: शैक्षणिक वर्ष 2027-2028 में मान्यता प्राप्त भारतीय कॉलेज या यूनिवर्सिटी से फुल-टाइम B.E. / B.Tech. / B.Sc. (4 साल का कोर्स) के तीसरे या अंतिम वर्ष (छठे सेमेस्टर या उसके बाद) में पढ़ रहे छात्र, या M.Sc. के दूसरे वर्ष में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • न्यूनतम अंक: आपके कॉलेज या यूनिवर्सिटी को AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त होना चाहिए और आपके कम से कम 75% अंक होने चाहिए। अगर रिजल्ट CGPA में है, तो कॉलेज या यूनिवर्सिटी से उसे प्रतिशत में बदलवाकर फॉर्म में लिखना होगा।
  • बैकलॉग नियम: जिन स्टूडेंट्स के किसी भी सेमेस्टर या विषय में बैकलॉग (Backlog) है, वे इस इंटर्नशिप के लिए पूरी तरह अयोग्य हैं।
  • उम्र सीमा: 31 December 2026 को आपकी उम्र 28 साल से कम होनी चाहिए।
सिर्फ फॉर्म भर देने या जरूरी योग्यता पूरी करने से किसी भी स्टूडेंट का सिलेक्शन पक्का नहीं हो जाता। अगर जांच में आपकी डिग्री, अंकों या किसी भी जानकारी में कोई गड़बड़ी या अंतर पाया गया, तो उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

Stipend & Internship Terms

DRDO TBRL Paid Internship 2026 में चुने गए स्टूडेंट्स को 6 महीने की ट्रेनिंग के दौरान कुल ₹30,000 का स्टाइपेंड सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाएगा। यह पैसा एक साथ न मिलकर दो किस्तों में आएगा।

  • दो किस्तों में भुगतान: पहली किस्त ₹15,000 की होगी जो 3 महीने पूरे होने पर मिलेगी, और दूसरी ₹15,000 की किस्त 6 महीने पूरे होने के बाद दी जाएगी।
  • हाजिरी की शर्त: स्टाइपेंड पाने के लिए हर महीने कम से कम 15 दिन की उपस्थिति (Attendance) होना जरूरी है।
  • रिपोर्ट और सर्टिफिकेट: 3 महीने पूरे होने पर प्रोग्रेस रिपोर्ट और 6 महीने पूरे होने पर फाइनल प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करनी होगी। प्रोजेक्ट मूल्यांकन पास करने और सभी औपचारिकताएं पूरी करने पर ही TBRL इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट देगा।
  • रहना और खाना: लैब की तरफ से रहने (Accommodation), आने-जाने (Transport) या मेडिकल की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। सारा खर्च स्टूडेंट को खुद उठाना होगा।
  • छुट्टी और समय: काम करने का समय लैब के तय समय के अनुसार रहेगा। वैध डॉक्टर के पर्चे पर मेडिकल लीव को छोड़कर कोई दूसरी छुट्टी नहीं मिलेगी।
  • नौकरी का दावा नहीं: इंटर्नशिप पूरी होने के बाद TBRL या DRDO नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं होगा, और न ही कोई छात्र नौकरी का अधिकार मांग सकता है।
अगर कोई स्टूडेंट 6 महीने की इंटर्नशिप बीच में छोड़ देता है या पूरा नहीं कर पाता, तो उसे न तो कोई पैसा (स्टाइपेंड) दिया जाएगा और न ही कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिलेगा। अनुशासनहीनता करने पर भी इंटर्नशिप तुरंत खत्म कर दी जाएगी।

Selection Process

DRDO TBRL Paid Internship 2026 में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सिलेक्शन पूरी तरह आपकी पढ़ाई के अंकों और प्रोजेक्ट के लिए आपकी suitable होने पर आधारित रहेगा।

  • मेरिट और शॉर्टलिस्टिंग: पिछले सेमेस्टर या साल तक प्राप्त कुल अंकों के प्रतिशत (CGPA) और प्रोफाइल के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • ऑनलाइन या टेलीफोनिक इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए स्टूडेंट्स का जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन या फोन के जरिए इंटरव्यू / बातचीत की जा सकती है।
  • टाई-ब्रेकिंग नियम: अगर दो उम्मीदवारों के अंकों का प्रतिशत बिल्कुल बराबर रहता है, तो उनकी जन्मतिथि देखी जाएगी और उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
  • ईमेल सूचना और पुलिस वेरिफिकेशन: सिर्फ चुने गए स्टूडेंट्स को ही उनके फॉर्म में लिखे ईमेल पर जॉइनिंग की जानकारी भेजी जाएगी, अचयनित छात्रों को कोई मैसेज नहीं भेजा जाएगा। चयन के बाद जॉइनिंग के समय पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
सिलेक्शन प्रक्रिया के दौरान अपना ईमेल नियमित रूप से चेक करते रहें। चयन को प्रभावित करने के लिए किसी भी तरह की सिफारिश या व्यक्तिगत संपर्क करने पर उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

Documents Required at the Time of Joining

DRDO TBRL Paid Internship 2026 में सिलेक्शन होने के बाद जब आप पंचकूला के रामगढ़ रेंज स्थित TBRL में रिपोर्ट करेंगे, तो आपको कई जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

  • ट्रेनिंग शुरू होने की तय तारीख से 6 महीने की ट्रेनिंग अवधि के लिए कॉलेज के TPO का लेटर।
  • कॉलेज से जारी बोनाफाइड (Bonafide) और चरित्र सर्टिफिकेट (Character Certificate)।
  • कॉलेज के लेटरहेड पर ओरिजिनल NOC, जिसमें लिखा हो कि छात्र को 6 महीने के लिए रिलीव किया जा रहा है और वह महीने में कम से कम 15 कार्यदिवस उपस्थित रहेगा।
  • गृह नगर या निवास स्थान के पुलिस स्टेशन से पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट या पुलिस स्टेशन से मिली पावती (Acknowledgement)।
  • Indian Official Secrets Act, 1923 के पालन, रक्षा मंत्रालय के IT नियमों के पालन, TBRL/DRDO का कोई डेटा प्रकाशित न करने और किसी अन्य पेड इंटर्नशिप से पैसा न लेने का अंडरटेकिंग।
  • स्टाइपेंड ट्रांसफर के लिए बैंक खाते की पूरी जानकारी।
  • वेरिफिकेशन के लिए ओरिजिनल आधार कार्ड, कॉलेज आईडी कार्ड और 3 पासपोर्ट साइज फोटो।
  • B.E. / B.Tech. / B.Sc. (4 साल) / M.Sc. के सभी पिछले सेमेस्टर की ओरिजिनल मार्कशीट (या कॉलेज का लेटर कि ओरिजिनल मार्कशीट उनके पास जमा है)। ओरिजिनल दस्तावेज जांच के तुरंत बाद लौटा दिए जाएंगे।
  • जरूरत पड़ने पर कॉलेज या यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाने वाला Indemnity Form और जॉइनिंग के समय मांगे गए अन्य दस्तावेज।
इंटर्नशिप के दौरान लैब में किसी भी तरह की चोट लगने पर TBRL या DRDO की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी, और विवाद की स्थिति में मैनेजमेंट का फैसला अंतिम माना जाएगा।

How to Apply for DRDO TBRL Paid Internship 2026

DRDO TBRL Paid Internship 2026 के लिए आवेदन सिर्फ ऑफलाइन मोड से स्वीकार किए जाएंगे। आप DRDO की वेबसाइट drdo.gov.in से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिक्वेस्ट लेटर तैयार करवाएं: सबसे पहले अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल, HOD या TPO से तय फॉर्मेट में ऑफिस सील के साथ इंटर्नशिप का रिक्वेस्ट लेटर बनवाएं।
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज जोड़ें: आवेदन फॉर्म को साफ-साफ भरें और फॉर्म में लिखी सभी जरूरी फोटोकोपी (पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट, रिक्वेस्ट लेटर आदि) साथ लगाएं।
  • लिफाफे के ऊपर सही जानकारी लिखें: लिफाफे के सबसे ऊपर साफ अक्षरों में “Application for Paid Internship: Starting January 2027” लिखें और साथ में अपनी “Branch Code” (जैसे MEE, CSE, PHY आदि) जरूर लिखें ताकि आवेदनों को अलग-अलग छांटा जा सके।
  • डाक से भेजें: पूरा भरा हुआ आवेदन इस पते पर 25 November 2026 तक भेज दें: The Director, Terminal Ballistics Research Laboratory, Defence Research and Development Organization, Government of India, Ministry of Defence, Sector-30, Chandigarh – 160030 (Kind Attention: To HRD Division)।

Important Links

Frequently Asked Questions (FAQs)

DRDO TBRL Paid Internship 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?▾
इस इंटर्नशिप के लिए ऑफलाइन आवेदन चंडीगढ़ स्थित TBRL कार्यालय पहुंचने की आखिरी तारीख 25 November 2026 है। इसके बाद मिलने वाले फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
DRDO TBRL Paid Internship 2026 में कुल कितनी सीटें हैं और कितना स्टाइपेंड मिलेगा?▾
इसमें कुल 43 सीटें हैं (38 इंजीनियरिंग और 5 M.Sc. साइंस के लिए)। चुने गए स्टूडेंट्स को 6 महीने तक ₹5,000 प्रति माह के हिसाब से कुल ₹30,000 स्टाइपेंड मिलेगा, जो ₹15,000 की दो बराबर किस्तों में दिया जाएगा।
क्या बैक वाले स्टूडेंट्स इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं?▾
नहीं, जिन स्टूडेंट्स के किसी भी सेमेस्टर में बैकलॉग (Backlog) है वे आवेदन नहीं कर सकते। इसके अलावा आपके कम से कम 75% अंक होने चाहिए और इंटर्नशिप आपके डिग्री कोर्स का हिस्सा होनी चाहिए।
क्या समकक्ष या मिलती-जुलती ब्रांच वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं?▾
नहीं, नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि तय की गई 10 इंजीनियरिंग ब्रांच और 2 साइंस विषयों के अलावा किसी भी समकक्ष योग्यता (Equivalent Qualification) या संबंधित ब्रांच पर विचार नहीं किया जाएगा।
क्या इंटर्नशिप के दौरान रहने और आने-जाने की सुविधा मिलेगी?▾
नहीं, TBRL या DRDO की तरफ से कोई हॉस्टल, आवास (Accommodation) या ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं दी जाएगी। रहने, खाने, आने-जाने और मेडिकल का सारा खर्च स्टूडेंट को खुद उठाना होगा।
क्या DRDO TBRL Paid Internship 2026 में सिलेक्शन के लिए कोई परीक्षा होगी?▾
इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सिलेक्शन पिछले सेमेस्टर तक के कुल अंकों (CGPA/प्रतिशत) की मेरिट, प्रोफाइल और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन या टेलीफोनिक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
स्टाइपेंड मिलने के लिए हर महीने कितने दिन की हाजिरी जरूरी है?▾
स्टाइपेंड की किस्त पाने के लिए हर महीने कम से कम 15 दिन की उपस्थिति (Attendance) जरूरी है। साथ ही 3 महीने पर प्रोग्रेस रिपोर्ट और 6 महीने पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करनी होगी।

यह भर्ती इंजीनियरिंग और साइंस के मेधावी छात्रों के लिए 6 महीने रक्षा अनुसंधान का अनुभव लेने और ₹30,000 स्टाइपेंड पाने का अच्छा अवसर है। ध्यान रखें कि आपका ऑफलाइन आवेदन सभी जरूरी दस्तावेजों और कॉलेज के रिक्वेस्ट लेटर के साथ 25 November 2026 तक चंडीगढ़ पहुंच जाना चाहिए, अन्यथा देरी से पहुंचे या अधूरे फॉर्म रद्द कर दिए जाएंगे। चयन से जुड़ी अगली सूचना दिसंबर 2026 में ईमेल और DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।

फॉर्म भेजने से पहले कॉलेज का रिक्वेस्ट लेटर जरूर बनवा लें

इस इंटर्नशिप के लिए बिना कॉलेज के प्रिंसिपल, HOD या TPO के ऑफिस सील वाले रिक्वेस्ट लेटर के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। अपना लिफाफा 25 November 2026 तक चंडीगढ़ पहुंचना पक्का करें और ऊपर अपना Branch Code जरूर लिखें।

नई भर्तियों, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की सबसे पहले जानकारी के लिए Q1Study.com पर आते रहें — latest government jobs. आपको शुभकामनाएँ!


ये भी पढ़ें (Related Posts)

Leave a Comment